खालिस्तानी आतंकियों के पाकिस्तान से जुड़े तार, आतंकी रिंदा को लेकर सामने आए ये तथ्य

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 May, 2022 09:10 PM

pakistan linked links of khalistani terrorists

राज्य में कई आतंकी लोगों में खौफ की भावना पैदा करने और माहौल खराब करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

चंडीगढ़ : राज्य में कई आतंकी लोगों में खौफ की भावना पैदा करने और माहौल खराब करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा जोकि लुधियाना ब्लास्ट का मास्टरमाइंड बताया जाता है, पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. के इशारों पर नाच रहा है। आज करनाल में पकड़े गए 4 खालिस्तानी आतंकियों को लेकर भी कई तरह के खुलासे हुए हैं। इन चारों आतंकियों के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं। चारों आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के इशारे पर काम कर रहे थे। रिंदा ने ही इन्हें असलहा सप्लाई किया था और उसे आदिलाबाद (तेलंगाना) में पहुंचाने का काम सौंपा था। रिंदा इन्हें ड्रोन के माध्यम से इन आतंकियों को हथियार सप्लाई किए थे। खूफियां एजैंसियों की रिपोर्टस के मुताबिक रिंदा पाकिस्तान में बैठकर भारत में गड़बड़ी फैलाने की तैयारी में है। 

रिंदा जोकि लुधियाना ब्लास्ट मामले में भी वांटेड चल रहा है। पिछले साल लुधियाना कोर्ट विस्फोट में भी रिंदा का नाम सामने आया था। लुधियाना ब्लास्ट भी रिंदा ने पाकिस्तानी एजैंसी के इशारों पर किया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!