ADCP लॉ एंड आर्डर ने पंजाब पुलिस को जारी किए आदेश

Edited By Urmila,Updated: 21 Dec, 2021 11:01 AM

orders issued by adcp law and order to punjab police

पहले श्री अमृतसर दरबार साहिब और बाद में कपूरथला के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटनाएं सामने आने के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। ए.डी.सी.पी. (लॉ एंड आर्डर) ने सभी पुलिस कमिश्नरों और ...

लुधियाना (राज): पहले श्री अमृतसर दरबार साहिब और बाद में कपूरथला के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटनाएं सामने आने के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है। ए.डी.सी.पी. (लॉ एंड आर्डर) ने सभी पुलिस कमिश्नरों और ए.एस.पी. को पत्र लिख कर अपने-अपने जिलों के सभी बड़े धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद सभी जिलों की पुलिस के साथ-साथ लुधियाना पुलिस भी सक्रिय हो गई है। दरअसल, मतदान नजदीक हैं और पंजाब में बेअदबी के मामले एकदम बढ़ गए हैं, जो चिंताजनक है इसलिए केंद्र सरकार की तरफ से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के आदेश दिए गए हैं। साथ ही पंजाब के ए.डी.सी.पी. लॉ एंड आर्डर ने भी पत्र लिख कर सभी जिला मुखियों को इस संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः CM चरणजीत चन्नी ने किया 'आप' लीडरशिप का किया पर्दाफाश

धार्मिक स्थलों के प्रधान और मुखियों के साथ पुलिस कर रही मीटिंगें
ए.डी.जी.पी. के पत्र के बाद लुधियाना पुलिस ने सुरक्षा बढ़ानी शुरू कर दी है। सोमवार को अपने-अपने इलाकों में स्थित धार्मिक स्थलों पर पुलिस आधिकारियों ने उनके प्रधान और मुखियों के साथ मीटिंग की और उनको सुरक्षा घेरा और बढ़ाने के लिए कहा है। आधिकारियों ने कहा कि थाना पुलिस समय-समय पर चैकिंग करती रहेगी और पुलिस मुलाजिम भी धार्मिक स्थलों के बाहर तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः मृतक अध्यापक के परिवार के लिए पंजाब सरकार ने लिया यह फैसला

सी.सी.टी.वी. कैमरे बढ़ाने और खराब कैमरे ठीक करवाने के लिए कहा
धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के साथ-साथ अंदर और बाहर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने को कहा गया है जिनके कैमरे खराब हैं, उनको ठीक करवाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सी.सी.टी.वी. कैमरों की संख्या बढ़ाई जानी है। धार्मिक थानों के अंदर एक व्यक्ति सी.सी.टी.वी. कैमरों की रिकार्डिंग रूम से सभी स्थान पर ध्यान रखेगा और यदि कुछ गलत दिखाई देगा तो तुरंत पुलिस को सूचना देगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!