ठंड से बचाने के चक्कर में डेढ़ साल के बच्चे की दर्दनाक मौत

Edited By Urmila,Updated: 19 Jan, 2022 01:23 PM

one and a half year old child s painful death in the process of saving from cold

ब्लाक नकोदर अधीन गांव बाऊपुर में आधी रोड पर एक प्रवासी मजदूर की झुग्गी को आग लग गई, जिस कारण उक्त परिवार के मासूम बच्चे की मौत हुई गई। मिली जानकारी मुताबिक ...

मल्लियां कलां (टुट): ब्लाक नकोदर अधीन गांव बाऊपुर में आधी रोड पर एक प्रवासी मजदूर की झुग्गी को आग लग गई, जिस कारण उक्त परिवार के मासूम बच्चे की मौत हुई गई। मिली जानकारी मुताबिक प्रदीप पुत्र छट्टू चौधरी निवासी (बिहार) भट्टी फर्म पर काम करता है और खेतों में ही झुग्गी बना कर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था।

शाम 4 बजे के करीब ज्यादा ठंड होने के कारण प्रदीप कुमार की पत्नी निशा देवी अपने डेढ़ साल के सोए बच्चे को ठंड से बचाने के लिए वहां आग जला कर घर के बाहर काम करने लग पड़ी। इस दौरान अचानक झुग्गी को आग लग गई, जिसको देख निशा देवी ने कोलाहल डालना शुरू कर दिया। जब तक आग पर काबू पाया गया बच्चे की मौत हो चुकी थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!