सतलुज में उफान, रैसक्यू टीम ने मशक्कत से बचाई 9 लोगों की जान

Edited By swetha,Updated: 19 Aug, 2019 01:43 PM

भारी बारिश के चलते सतलुज के उफान के आने के बाद प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद है।

जालंधर(पुनीत): भारी बारिश के चलते सतलुज के उफान पर आने के बाद प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद है।

PunjabKesari

इसी क्रम में शहाकोट के नवान खेरा गांव में रैस्कयू टीम द्वारा 9 लोगों को बचाया गया। जानकारी के अनुसार शहाकोट में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी कारण गत दिवस ही प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव खाली करवा लिए थे। पर 4 लोग फिर भी बाढ़ के पानी में फंस गए थे। बताया जा रहा है कि लोग घरों की छतों पर फंसे हुए हैं। वहीं बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए जालंधर देहात के एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल एस.डी.आर.एफ. की टीम के साथ मैदान में उतर गए। 

PunjabKesari

जिन्हे रैस्कयू टीम ने बड़ी ही मुस्तैदी से बाहर निकाला। वहीं डी.सी. वरिंद्र कुमार शर्मा तथा एस.एस.पी, नवजोत माहल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। डी.सी. शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर बाढ़ की स्थिति से निपटने के प्रंबंधों का जायजा लिया। 

PunjabKesari

डी.सी. वरिंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि फिल्लौर के 4 गांवों में बांध टूट गया है।

PunjabKesari

वैसे तो सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था, पर फिर भी अशंका जताई जा रही है कि 10-12 लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी के दोपहर तक शाहकोट तथा नकोदर में पहुंचने की अशंका है। इसलिए वह लोगों से अपील करते हैं कि वह सुरक्षित स्थानों पर चले जाए ताकि किसी भी तरह के जानी नुकसान से बचा जा सके।

PunjabKesari

PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!