विदेश से आए फोन ने परिवार वालों के उड़ाए होश, भारत सरकार से की ये मांग

Edited By Vatika,Updated: 30 Jun, 2022 02:56 PM

murder in ittaly

गांव नडालो के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह भट्टी की लड़की प्रिया पवार (28) की बरेशीया (इटली) में संदिग्ध हालत में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

कोट फतूहीः गांव नडालो के पूर्व सरपंच जसवीर सिंह भट्टी की लड़की प्रिया पवार (28) की बरेशीया (इटली) में संदिग्ध हालत में मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के पिता जसवीर सिंह भट्टी पूर्व सरपंच नडालो ने बताया कि उनकी बेटी प्रिया का विवाह करीब 8 साल पहले हुआ था, जिसका एक 7 साल का बेटा भी है। 

वह अपने ससुराल परिवार के साथ बरेशिया (इटली) में रह रही थी। गत देर रात 12 बजे उन्हें इटली से किसी पड़ोसी का फोन आया कि उनकी लड़की प्रिया पवार ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि उनकी लड़की कभी भी ऐसा कदम नहीं उठा सकती है। उन्होंने अंदेशा जाहिर किया है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है यां किसी ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। उन्होंने भारत सरकार और इटली की सरकार से मांग की है कि बेटी की मौत की गहराई से जांच की जाएं और इंसाफ दिलाया जाए। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!