12वीं के विद्यार्थी की गोली मारकर हत्या, लाश देख परिवार में मची चीख-पुकार

Edited By Vatika,Updated: 27 Apr, 2022 03:57 PM

murder 12th class student in amritsar

यहां 12वीं के विद्यार्थी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

अमृतसरः  यहां के नंगली गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मार कर हत्या की गई। लड़के की मौत का पता लगने पर परिवार का रो-रो बुरा हाल  है। पीड़ित परिवार की तरफ से इंसाफ की मांग की जा रही है।हत्या की वारदात के बाद इलाके  में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

PunjabKesari

परिवार ने बताया कि गत दिवस नौजवान अपने दोस्तों के साथ घर से गया हुआ था और पूरी रात घर वापस नहीं आया, जिसकी लाश सुबह बरामद हुई। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। फ़िलहाल इस मामले के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंचायत सदस्यों ने बताया कि उन्हें पुलिस का फ़ोन आया था, जिसकी जानकारी मिलते ही वह नौजवान के परिवार को अपने साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। नौजवान की पहचान करने के बाद पुलिस की तरफ से अगली कार्रवाई की जा रही है। 

PunjabKesari

इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज करके मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बयानों के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, दूसरे की तालाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में यदि कोई और शामिल हुआ तो उसके ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!