अवैध निर्माण पर नगर निगम की कार्रवाई, 9 इमारतों को किया सील, 2 कालोनियां ध्वस्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Aug, 2024 06:52 PM

municipal corporation takes action against illegal construction

महानगर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने अवैध निर्माण खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आज जोन बी अधीन आते इलाकों में 9 इमारतों को सील कर दिया गया और दो गैर कानूनी कालोनियों को ध्वस्त कर दिया...

लुधियाना (हितेश) : महानगर में अवैध निर्माण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने अवैध निर्माण खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आज जोन बी अधीन आते इलाकों में 9 इमारतों को सील कर दिया गया और दो गैर कानूनी कालोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। 

सहायक टाऊन पलानर हरविन्दर सिंह हनी ने बताया कि जिन 9 नाजायज इमारतों को सील किया गया है, उनमें शेरपुर इलाके में 6 दुकानें और तीन लेबर क्वार्टर की इमारतें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम की टीम ने भामियां रोड पर दो नाजायज कालोनियों को भी ध्वस्त किया है। 

ए.टी.पी. हनी ने बताया कि नगर निगम अधिकारियों को उक्त नाजायज निर्माण बारे शिकायत मिली थी, जिसके बाद उक्त एक्शन लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त बिल्डिंगों के मालिक पिछले समय से जारी की गई चेतावनियों को नजरअंदाज कर लगातार निर्माण कर रहे थे, जिसके बाद आज उक्त इमारतों व कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!