मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दिन-दिहाड़े ऑटो सवार महिला से झपटा मोबाइल, CCTV में कैद हुई घटना

Edited By Vaneet,Updated: 24 Jun, 2020 11:38 AM

motorcycle riders pounce on a mobile with an auto rider

थाना जमालपुर अधीन पड़ते राधास्वामी 33 फुट रोड पर आज दिन-दिहाड़े मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने ऑटो सवार महिला का मोबाइल झपट लिया।...

लुधियाना(राम): थाना जमालपुर अधीन पड़ते राधास्वामी 33 फुट रोड पर आज दिन-दिहाड़े मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने ऑटो सवार महिला का मोबाइल झपट लिया।

जानकारी अनुसार पीड़ित महिला ईशा गक्खड़ पत्नी हनी सिंह गक्खड़ ने बताया कि वह फिरोजपुर रहती है। कुछ दिन पहले राम नगर, मुंडियां कलां स्थित रहते उसके पिता की आंख का ऑप्रेशन हुआ था, जिसका पता लेने के लिए वह आज अपने पति के साथ एक ऑटो में आ रही थी। जब ऑटो राधास्वामी रोड पर पहुंचा तो पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने उसकी जेब में रखा मोबाइल झपट लिया। जब तक वे कुछ समझ पाते उक्त झपटमार काफी दूर जा चुके थेे। उक्त दोनों झपटमार घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैंमरे में कैद हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!