प्रेमी के साथ मिलकर मां ने कर डाला डेढ़ साल की बच्ची का कत्ल, पढ़ें पूरी कहानी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 13 Oct, 2019 11:52 AM

mother killed her daughter

अवैध संबंधों के चलते एक कलयुगी मां ने अपने प्रमी के साथ मिलकर अपनी डेढ़ साल की बच्ची को पीट-पीट कर मार डाला।

संगरूरः अवैध संबंधों के चलते एक कलयुगी मां ने अपने प्रमी के साथ मिलकर अपनी डेढ़ साल की बच्ची को पीट-पीट कर मार डाला। 

जगदीप सिंह निवासी गांव जीरख, लुधियाना ने पुलिस को शिकायत दी कि 3 साल पहले उसका गांव रामगढ़ की मनदीप कौर से विवाह हुआ था। उसकी डेढ़ साल की एक बच्ची भी थी। शादी के कुछ समय बाद उसका पत्नी के साथ झगड़ा होने लगा। नवी निवासी मालेरकोटला का उसके घर में आना-जाना था। उसे शक था कि उसकी पत्नी के नवी के साथ नजायज संबंध हैं, जिसके कारण उसका तलाक हो गया। तलाक के बाद साहिबजोत कौर अपनी मां के साथ रहती थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे पता चला कि बेटी की हालत नाजुक है। वह जब पुलिस के साथ रामगढ़ सरदारा पहुंचा तो उसने देखा कि बेटी मर चुकी है। शव को तुरंत सिविल अस्पताल लुधियाना ले जाया गया। उसे जानकारी मिली कि मनदीप बेटी को साथ लेकर बीते वीरवार को नवी से मिलने गई थी। उसे शक था कि दोनों ने मिलकर साहिबजोत कौर की हत्या की है।

उसके शक पर पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी। जांच के दौरान मनदीप ने पहले बयान दिया कि बच्ची जालंधर बस स्टैंड पर गिरी है। बाद में कहा कि लुधियाना में बस से गिरकर जख्मी हुई थी। जब पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया तो रिपोर्ट में पाया गया कि शरीर में 13 गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई। एस.एच.ओ दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेमी मार्केटिंग का काम करता था। उसके आरोपी महिला के साथ नजायज संबंध थे, जिनके चलते उन्होंने बच्ची की हत्या कर दी। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से ही वे फरार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!