Punjab : नामी हॉर्स फार्म में जमकर उत्पात, नकाबपोश बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Urmila,Updated: 27 Mar, 2026 10:07 AM

masked miscreants went on a rampage

नूरपुर बेट में स्थित एक नामी घोड़ा फार्म हाउस 'हॉर्स शू कैफे' में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है।

लुधियाना (राज): नूरपुर बेट में स्थित एक नामी घोड़ा फार्म हाउस 'हॉर्स शू कैफे' में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है। करीब 7 से 8 अज्ञात नकाबपोशों ने फार्म हाउस के अंदर दाखिल होकर न केवल कीमती सामान पर हाथ साफ किया, बल्कि अपनी पहचान छुपाने के लिए बड़ी चालाकी से सी.सी.टी.वी. कैमरों की रिकॉर्डिंग वाला डी.वी.आर. भी साथ ले गए। फिलहाल थाना लाडोवाल की पुलिस ने अज्ञात 7-8 हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे अन्य रास्तों के कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि इन शातिर अपराधियों तक पहुंचा जा सके।

फार्म हाउस मालिक जैनेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि घटना 19 मार्च की है। शातिर लुटेरों का एक पूरा गिरोह फार्म हाउस की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। बदमाशों ने वहां खड़े ट्रैक्टरों की बैटरियां, भारी-भरकम जनरेटर की बैटरियां और इन्वर्टर मय बैटरियों को उखाड़ लिया। लुटेरों की नजर फार्म हाउस के बिजली सिस्टम पर भी थी, जहां से वे मेन मीटर की केबल के भारी-भरकम रोल भी समेट ले गए। इतना ही नहीं, जाते-जाते लुटेरे घर के अंदर रखा कुछ कीमती घरेलू सामान भी बटोर ले गए। वारदात को इतनी योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया कि पुलिस के हाथ कोई डिजिटल सुराग न लगे, इसके लिए बदमाशों ने सी.सी.टी.वी. कैमरों के साथ छेड़छाड़ की और डी.वी.आर. उखाड़कर अपने साथ ले गए। सुबह जब कर्मचारियों ने फार्म हाउस का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!