Bus Stand पर भारी पुलिस फोर्स ने डाला डेरा, 'CASO' के तहत चप्पे-चप्पे की ली तलाशी

Edited By Kamini,Updated: 09 May, 2026 05:02 PM

heavy police force deployed at the bus stand

शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और असामाजिक तत्वों के मन में खौफ पैदा करने के लिए लुधियाना पुलिस आज पूरी तरह से 'एक्शन मोड' में नजर आई।

लुधियाना  (राज): शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और असामाजिक तत्वों के मन में खौफ पैदा करने के लिए लुधियाना पुलिस आज पूरी तरह से 'एक्शन मोड' में नजर आई। सुरक्षा को उच्चतम स्तर पर बनाए रखने के मद्देनजर लुधियाना पुलिस द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर एक व्यापक CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया गया।

इस अचानक हुई कार्रवाई से बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस विशेष मुहिम का मुख्य उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को समय रहते विफल करना था। ऑपरेशन के दौरान भारी पुलिस बल ने बस स्टैंड को चारों तरफ से घेर लिया और वहां आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों, उनके बैगों और वाहनों की गहनता से तलाशी ली। 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन एक रूटीन चेकिंग का हिस्सा तो है ही, साथ ही सुरक्षा के प्रति अपनी सतर्कता को और कड़ा करने की एक कोशिश भी है। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शहर की अमन-शांति में खलल डालने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। इस सघन तलाशी अभियान के चलते बस स्टैंड पर सुरक्षा का घेरा काफी मजबूत दिखा, ताकि आम जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!