हरियाणा पुलिस की गिरफ्त से चकमा देकर फरार हुआ शातिर आरोपी, 'ढाबे' पर खाना खिलाना पड़ा भारी

Edited By Vatika,Updated: 02 May, 2026 09:15 AM

cunning accused evades haryana police custody

हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा से एक शातिर आरोपी फिल्मी अंदाज में फरार हो गया।

लुधियाना(राज): हरियाणा पुलिस की अभिरक्षा से एक शातिर आरोपी फिल्मी अंदाज में फरार हो गया। आरोपी को मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लुधियाना लाया गया था, लेकिन रास्ते में एक ढाबे पर रुकना पुलिस टीम को बेहद महंगा पड़ गया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंकी और मौके से रफूचक्कर हो गया, जिसके बाद से ही पूरे इलाके में नाकेबंदी कर उसकी तलाश की जा रही है।

आरोपी ने पेशाब जाने का बनाया था बहाना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जिला रेवाड़ी के थाना कोसली में तैनात तफ्तीशी अधिकारी विकास ने बताया कि उन्होंने 14 अप्रैल 2026 को एक मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में आरोपी अर्जुन कुमार, निवासी गांव जारोड़ा (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया था। तफ्तीश के दौरान आरोपी को मोबाइल फोन बरामद करवाने के लिए पुलिस टीम 30 अप्रैल को लुधियाना लेकर पहुंची थी। इस टीम में विकास के साथ सिपाही रणदीप सिंह भी मौजूद था। दोपहर करीब पौने एक बजे पुलिस टीम एक  ढाबा पर खाना खाने के लिए रुकी। इसी बीच शातिर आरोपी अर्जुन कुमार ने पुलिसकर्मियों को झांसे में लेते हुए पेशाब जाने का बहाना बनाया। सिपाही रणदीप उसे बाथरूम की ओर ले गया, लेकिन जैसे ही उसे मौका मिला, उसने सिपाही को जोरदार धक्का दिया और देखते ही देखते भीड़भाड़ वाले इलाके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।

अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही पुलिस
घटना के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने शोर मचाया और आसपास के क्षेत्र में आरोपी का पीछा किया, लेकिन आरोपी का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। हरियाणा पुलिस की इस बड़ी लापरवाही के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी अर्जुन कुमार के खिलाफ नया मामला दर्ज कर लिया है। महानगर की पुलिस अब ढाबे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है और अलग-अलग इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है ताकि खाकी को चुनौती देने वाले इस आरोपी को दोबारा सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!