रिश्तेदार पर भरोसा करना NRI को पड़ा भारी, पूरा मामला जान रह जाएंगे दंग

Edited By Kalash,Updated: 29 Apr, 2026 11:42 AM

nri house theft

डेहलों के गांव चुप्पकी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है

लुधियाना (राज): डेहलों के गांव चुप्पकी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक NRI के भरोसे का फायदा उठाकर उसके अपने ही रिश्तेदार ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विदेश से लौटे पीड़ित ने जब अपनी अलमारी की जांच की, तो उसके होश उड़ गए। अलमारी से सोने के गहने और नकदी गायब थी, जिसे उसका वही रिश्तेदार चोरी कर ले गया जिस पर उसने आंख मूंदकर विश्वास किया था। इस मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने पीड़ित निर्भय सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी मनदीप सिंह पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता (NRI) ने बताया कि आरोपी मनदीप सिंह उसका करीबी रिश्तेदार है। पीड़ित जब भी विदेश से अपने गांव चुप्पकी आता था, तो मनदीप अक्सर उसके पास रहता और उसकी गाड़ी चलाता था। इसी दौरान मनदीप ने अपनी मीठी बातों और सेवा से पीड़ित का अटूट विश्वास जीत लिया। दिसंबर 2024 में जब पीड़ित वापस विदेश जाने लगा, तो उसने सुरक्षा के लिहाज से अपने घर और अलमारी की तमाम चाबियां भरोसे के साथ मनदीप सिंह को सौंप दीं। 

धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित अक्टूबर 2025 में वापस भारत लौटा। घर पहुंचने पर जब उसने मनदीप से चाबियां मांगी, तो वह टालमटोल करने लगा और बहाने बनाने लगा। मनदीप के व्यवहार पर शक होने पर पीड़ित ने मिस्त्री बुलाकर अपनी अलमारी के नए ताले लगवाए और जब उसे खोलकर चेक किया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी के अंदर रखे सोने के कीमती आभूषण और नकदी गायब थी। पीड़ित का आरोप है कि उसकी गैर-मौजूदगी में मनदीप सिंह ने चाबियों का दुरुपयोग करते हुए अलमारी से सारा कीमती सामान चोरी कर लिया। जिस शख्स को घर का रखवाला बनाकर चाबियां दी थीं, वही चोर निकला।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!