ड्राइविंग टैस्ट को लेकर पड़ गया पंगा! वैबसाइट ठप्प, लोगों को लौटना पड़ा वापस

Edited By Vatika,Updated: 17 Jun, 2026 11:55 AM

driving test issue

परिवहन विभाग की वैबसाइट पिछले 2 दिनों से ठप्प होने के कारण ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने

लुधियाना (राम): परिवहन विभाग की वैबसाइट पिछले 2 दिनों से ठप्प होने के कारण ड्राइविंग लाइसैंस बनवाने और ड्राइविंग टैस्ट देने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैबसाइट काम न करने से मंगलवार को गवर्नमैंट कॉलेज स्थित ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक और सैक्टर-32 ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर पहुंचे सैंकड़ों आवेदकों का काम नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग निर्धारित समय पर ड्राइविंग टैस्ट देने और अन्य संबंधित कार्यों के लिए ट्रैक पर पहुंच गए थे। लेकिन विभागीय वैबसाइट बंद होने के कारण ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी, जिससे पूरा कामकाज प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आवेदकों को विभाग की ओर से प्राप्त संदेश दिखाते हुए बताया कि तकनीकी कारणों से वैबसाइट फिलहाल काम नहीं कर रही है। इसके चलते ड्राइविंग टैस्ट और अन्य सेवाएं संचालित नहीं की जा सकतीं। अधिकारियों ने लोगों को वैबसाइट बहाल होने के बाद दोबारा आने की सलाह दी।

इस दौरान कई आवेदकों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि वे दूर-दराज क्षेत्रों से समय और पैसा खर्च करके यहां पहुंचे थे, लेकिन वेबसाइट बंद होने के कारण बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ा। लोगों ने कहा कि विभाग को तकनीकी समस्या की पूर्व सूचना जारी करनी चाहिए थी ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न झेलनी पड़ती। वैबसाइट ठप्प होने से ड्राइविंग लाइसैंस संबंधी अन्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। आवेदकों ने मांग की है कि विभाग जल्द से जल्द तकनीकी खामी दूर कर सेवाओं को बहाल करे और जिन लोगों के टैस्ट व अप्वाइंटमैंट प्रभावित हुए हैं, उन्हें नई तारीखें जारी की जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!