Ludhiana: लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल, दवाई लेने जा रही महिला को स्नेचरों ने बनाया शिकार

Edited By Kamini,Updated: 06 Jun, 2026 03:55 PM

woman targeted by snatchers

महानगर में लूट और छीनाझपटी के मामले कम नहीं हो रहे हैं।

लुधियाना (अनिल):  महानगर में लूट और छीनाझपटी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। आने दिन इन वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी एक और मामला सामने आया हैं जहां बीच रास्ते महिला को निशाना बनाया गया है। 

थाना सलेम टाबरी के अधीन आते मोहल्ला अशोक नगर में दवाई लेने जा रही महिला का मोबाइल फोन मोटरसाइकिल सवार लुटेरों द्वारा लूटने का मामला सामने आया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पीड़ित महिला अनीता वास अशोक नगर ने बताया कि वह अपनी दवाई लेने के लिए मोहल्ले की दुकान पर जा रही थी।

इस दौरान 2 लुटेरे स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए और उसका मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। लूट की वारदात करने वाले मोटरसाइकिल सवार लुटेरों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महिला ने बताया कि उन्होंने थाना सलेम टाबरी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!