Punjab : सतलुज में बढ़ा जलस्तर, लोगों में पिछले साल की बाढ़ का डर फिर लौट आया!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Jun, 2026 09:47 PM

punjab water level rises in the sutlej

सतलुज दरिया में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिसके चलते लोगों में फिर से पिछले साल जैसे सतलुज दरिया में पानी की बढ़ौतरी हुई थी और उसके बाद सतलुज दरिया के कई जगह पर धुस्सी बांध के नाजुक प्वाइंटों...

लुधियाना (अनिल) :  सतलुज दरिया में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिसके चलते लोगों में फिर से पिछले साल जैसे सतलुज दरिया में पानी की बढ़ौतरी हुई थी और उसके बाद सतलुज दरिया के कई जगह पर धुस्सी बांध के नाजुक प्वाइंटों पर खतरा देखा जा रहा था। बताया जा रहा है कि भाखड़ा बांध में लगातार पानी का जलस्तर बढ़ रहा है जिसके कारण भाखड़ा बांध से सतलुज दरिया में पानी छोड़ा जाना शुरू कर दिया गया है और आज इसी के चलते भाखड़ा बांध से जो पानी छोड़ा गया था, उसे बाद में रोपड़ बांध से सतलुज दरिया में करीब 3000 कयूसिक पानी छोड़ा गया है। जिसके बाद इस इलाके में पानी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। 

वहीं दूसरी तरफ ड्रेन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक आम स्थिति में सतलुज दरिया में पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सतलुज दरिया में करीब 5500 कयूसिक पानी छोड़ा गया था जो आज रविवार को 3000 के करीब चल रहा है। उन्होंने बताया कि आज भाखड़ा बांध का लेबल 1574 है परंतु अभी तक कोई भी ऐसी स्थिति नहीं है जिससे लोगों को किसी प्रकार का कोई डर हो। उन्होंने बताया कि इस समय जो पानी सतलुज दरिया में चल रहा है। वह एक ही साइड में चलने के कारण लोगों को ज्यादा मात्रा में पानी दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि सतलुज दरिया में एक साइड लेवल डाउन है और दूसरी साइड सतलुज दरिया में लेवल ऊंचा है जिसके कारण लोगों को सतलुज दरिया में पानी का जलस्तर बड़ा हुआ लग रहा है। उन्होंने बताया कि आज तक सतलुज दरिया में 2000 कयूसिक से कम पानी चलता था, परंतु अब बरसात के सीजन में आने वाले दिनों में सतलुज दरिया में पानी की बढ़ोतरी धीरे-धीरे बढ़ेगी। फिलहाल ऐसी कोई भी स्थिति नहीं है, जिससे कोई नुकसान हो सके। उन्होंने बताया कि अभी जुलाई के बाद सतलुज दरिया में पानी की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल लोगों को किसी भी तरहा घबराने की जरूरत नहीं है। 


...

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!