Ludhiana में काल बनी तेज रफ्तार बस: ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, मासूम बच्ची की दर्दनाक मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 29 Apr, 2026 08:57 AM

ludhiana bus accident 1 died

लाडोवाल इलाके से एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक निजी बस की

लुधियाना (राज): लाडोवाल इलाके से एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक निजी बस की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तेज रफ्तार बस और ई-रिक्शा के बीच हुई इस भीषण टक्कर में ढाई साल की नन्ही बच्ची गुरसिरत कौर की जान चली गई। जबकि परिवार के बाकी सदस्य घायल हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के उड़ें परखच्चे
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित अनमोल सिंह अपने परिवार के साथ खजूर चौक से ई-रिक्शा पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। अभी उनका ई-रिक्शा लाडोवाल क्षेत्र के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही एक निजी बस के चालक ने तेज रफ्तार के साथ रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार परिवार के सभी सदस्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इंसानियत दिखाते हुए घायलों को संभाला और आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ढाई साल की मासूम गुरसिरत कौर को मृत घोषित कर दिया।

बस चालक पर लापरवाही के गंभीर आरोप
परिवार के अन्य सदस्यों, जिनमें मनजीत कौर भी शामिल हैं, को लुधियाना के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मनजीत कौर की बाजू और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने बस चालक पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना लाड़ोवाल की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई मनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और बस को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!