Edited By Kalash,Updated: 12 Apr, 2026 10:20 AM

प्यार का नाटक रचकर और शादी का झांसा देकर एक युवती की अस्मत से खिलवाड़ करने का शर्मनाक मामला सामने आया है।
लुधियाना (राज): प्यार का नाटक रचकर और शादी का झांसा देकर एक युवती की अस्मत से खिलवाड़ करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल पीड़िता को धोखे में रखा, बल्कि अपनी असलियत छिपाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी नितेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने पीड़िता को अपने जाल में फंसाने के लिए पहले उससे दोस्ती की और फिर प्यार का झूठा नाटक रचा। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने यह तथ्य पूरी तरह छिपा लिया कि वह पहले से ही शादीशुदा है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसका यौन शोषण करता रहा। जब पीड़िता को आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की सच्चाई पता चली, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है ताकि उसे सलाखों के पीछे भेजा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here