Edited By Urmila,Updated: 06 Apr, 2026 03:35 PM

अमन हत्याकांड को लेकर हुए जोरदार धरने-प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है।
लुधियाना (गणेश/सचिन) : अमन हत्याकांड को लेकर हुए जोरदार धरने-प्रदर्शन के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रदर्शन के अगले ही दिन पुलिस की सक्रियता साफ तौर पर देखने को मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी के.एस. भुल्लर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि जांच प्रक्रिया को तेज करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जांच तेज करने का भरोसा, जल्द गिरफ्तारी का दावा
एसीपी ने परिवार से एक सप्ताह का समय मांगते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर तेजी से काम कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
परिवार ने दी मोहलत, पर चेतावनी बरकरार
लंबे समय से इंसाफ की मांग कर रहा पीड़ित परिवार फिलहाल पुलिस को एक हफ्ते का समय देने पर सहमत हो गया है। हालांकि परिवार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने के बाद प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव साफ नजर आ रहा है। अब आने वाले दिनों में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here