अमन ह'त्याकांड : न्याय की मांग में सड़क पर उतरा परिवार, लुधियाना में यातायात प्रभावित

Edited By Urmila,Updated: 05 Apr, 2026 03:16 PM

aman massacre

लुधियाना के कासाबाद इलाके से सामने आए मासूम अमन हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। करीब 2 महीने पहले हुए इस दर्दनाक मामले में अब तक ठोस कार्रवाई न होने से परिवार का गुस्सा फूट पड़ा है।

लुधियाना (गणेश/सचिन): लुधियाना के कासाबाद इलाके से सामने आए मासूम अमन हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। करीब 2 महीने पहले हुए इस दर्दनाक मामले में अब तक ठोस कार्रवाई न होने से परिवार का गुस्सा फूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार, अमन नाम का बच्चा रोज की तरह खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परेशान परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन आरोप है कि बस्ती जोधेवाल और मेहरबान थाने ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया और मामला दूसरे थाने का बताकर टालते रहे।

बाद में जब परिवार सलेम टाबरी थाना पहुंचा, तब भी शुरूआती दिनों में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। करीब 4-5 दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ दिनों बाद अमन का शव कासाबाद इलाके की झाड़ियों में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस मामले में अब आरोपी की पहचान अजय सिंह पुत्र कमल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और कासाबाद में ही रह रहा था।

परिजनों का आरोप है कि अजय सिंह पर पहले से ही एक 7 साल के बच्चे के रेप का मामला दर्ज है, और उसी ने अमन की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी और उसका परिवार फरार हो गया। वहीं, जब सलेम टाबरी चौकी इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आरोपी को 20 साल की सजा हो चुकी है, लेकिन परिवार इस बयान से संतुष्ट नहीं है और इसे पुलिस की लापरवाही छिपाने की कोशिश बता रहा है।

इंसाफ न मिलने से आक्रोशित परिजनों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे लुधियाना शहर का यातायात भी प्रभावित हुआ और कई प्रमुख रास्तों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। परिवार ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द न्याय नहीं मिला तो वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन करेंगे। अब देखना ये होगा कि प्रशासन कब जागेगा और मासूम अमन को कब इंसाफ मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!