Ludhiana में मौत बनकर दौड़ रहे टिप्पर! एक और मासूम हुआ शिकार, प्रशासन बेखबर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Apr, 2026 07:31 PM

tippers speeding like harbingers of death in ludhiana

राहों रोड पर रविवार को एक बार फिर तेज रफ्तार रेत से भरे टिप्पर ने कहर बरपाया। टिप्पर की जोरदार टक्कर से एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

लुधियाना (गणेश/सचिन) : राहों रोड पर रविवार को एक बार फिर तेज रफ्तार रेत से भरे टिप्पर ने कहर बरपाया। टिप्पर की जोरदार टक्कर से एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टिप्पर तेज गति में था और लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

टिप्परों के आतंक और लगातार हो रहे हादसों को लेकर कई बार समाचार प्रकाशित किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन आंखें और कान मूंदे बैठा है।

राहों रोड पर लगातार दौड़ रहे ओवरलोडेड टिप्पर अब लोगों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। हर दिन किसी न किसी हादसे की खबर सामने आ रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!