Wedding Bells: पूर्व हॉकी खिलाड़ी की सेरेमनी में पहुंचे कई दिग्गज खिलाड़ी

Edited By Kamini,Updated: 14 Nov, 2024 01:45 PM

many famous players attended the ceremony of former hockey player

पंजाब के पूर्व हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन आकाशदीप सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

पंजाब डेस्क : पंजाब के पूर्व हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन आकाशदीप सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  बता दें कि पंजाब पुलिस के डी.एस.पी.  पूर्व हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन आकाशदीप सिंह हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक के साथ 15 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। जिसको लेकर उनका वेल्कम करने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी उन्हें बधाई देने पहुंचे।  

इस दौरन भारतीय फील्ड हॉकी कोच और पूर्व फील्ड हॉकी खिलाड़ी सरदारा सिंह, हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह, हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे। इस मौके पर आकाशदीप सिंह ने कहा कि ये पहल उनके व उनके परिवार के लिए बहुत खास है। अपनी होने वाली पत्नी मोनिका मलिक को लेकर आकाशदीप ने कहा कि उसने 2 ओलंपिक खेले हैं। 

वहीं इस सेरेमनी दौरान पहुंचे भारतीय फील्ड हॉकी कोच और पूर्व फील्ड हॉकी खिलाड़ी सरदारा सिंह ने कहा कि आकाशदीप और वह 10 साल तक इकट्ठे खेले हैं। जब वह टीम के कप्तान थे तो आकाशदीप और रमन ने उन्हें काफी इज्जत दी। कॉम्नवेल्थ गेम व ओलंपिक में दोनों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं इस दौरान पहुंचे सभी दिग्गज खिलाड़ियों सहित सभी ने दोनों को शादी के बंधन में बंधने की बधाई दी। आपको बता दें कि आकाशदीप सिंह और मोनिका मलिक की सगाई 13 नवंबर बुधवार को जालंधर में फगवाड़ा हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में हुई। वहीं शादी 15 नवंबर को लांडरा सरहिंद हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!