गुरदासपुर में पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर जानलेवा हमला, 4 लोगों पर केस दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 05 Nov, 2026 04:48 PM

man attacked in gurdaspur

दोरांगला थाने के तहत आने वाले टोटा मोड़ पर पैसे के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): दोरांगला थाने के तहत आने वाले टोटा मोड़ पर पैसे के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए अपने बयान में रसपाल सिंह निवासी सवाई राय उतर, थाना गुरुहरसहाय, जिला फिरोजपुर ने बताया कि वह भूसे की गांठें बनाने का काम करता है और टोटा मोड़ पर किराए पर रहता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, दोपहर करीब 12:30 बजे 4 लोगों ने उस पर हमला किया और हाथों में हथियार लेकर उसे घायल कर दिया। यह घटना पैसे के लेन-देन को लेकर पुरानी रंजिश का नतीजा बताई जा रही है। 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह निवासी नवां हसता और बिंदर सिंह और जोगिंदर सिंह निवासी हसता कलां, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। रसपाल सिंह के बयानों के आधार पर दोरांगला पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!