Edited By Kamini,Updated: 30 Oct, 2026 12:40 PM

गुरदासपुर-कलानौर रोड पर स्थित कूड़े के डंप में देश के राष्ट्र्रीय ध्वज तिरंगे झंडे पड़े हुए मिलने का मामला सामने आया है।
गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर-कलानौर रोड पर स्थित कूड़े के डंप में देश के राष्ट्र्रीय ध्वज तिरंगे झंडे पड़े हुए मिलने का मामला सामने आया है। कल रात को हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों विशेष कर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला। मामले की जानकारी मिलने पर समाज सेवक व देश प्रेमी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कूड़े के ढेर में पड़े तिरंगे झंडों को सम्मानपूर्वक वहां से उठाया।
इस मामले को लेकर भाजपा के मंडल प्रधान रिक्की मंहत सहित समाज सेवकों ने गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी गुरदासपुर से मुलाकात कर शिकायत देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग करने की बात कही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने मांग की है कि राष्ट्र्रीय ध्वज का इस तरह अपमान करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस मौके पर भाजपा के मंडल प्रधान रिक्की मंहत ने कहा कि इस राष्ट्रीय घ्वज की रक्षा के लिए सीमा पर सैनिक अपनी शहादतें दे रहे हैं। दूसरी और राष्ट्रीय घ्वज समूह भारत वासियों के लिए एक सम्मान की प्रतीक है। इस तरह से कूड़े के डंप में बड़ी मात्रा में तिरंगे झंडे फैंकना शहर के हालात खराब करने की एक बड़ी साजिश है। यदि किसी के पास तिरंगे झंडे थे तो वह इन्हे जिला प्रशासन को भी सौंप सकता था तथा इन्हे सम्मान के साथ पुलिस या सैना को सौंप सकता था। लोगों का कहना है कि राष्ट्र्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है तथा इसके सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। जिला प्रशासन को इस संबंधी जांच करवा कर आरोपियों को कड़ी सजा देनी चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here