गुरदासपुर में मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर की हुंकार, बोले-पंजाब को नशे से मुक्ति दिला सकती है सिर्फ भाजपा

Edited By Urmila,Updated: 03 Nov, 2026 02:13 PM

bjp roars in gurdaspur

पंजाब भाजपा की ओर से गुरदासपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पैदल यात्रा जिला अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया की अध्यक्षता में निकाली गई।

गुरदासपुर (विनोद): पंजाब भाजपा की ओर से गुरदासपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पैदल यात्रा जिला अध्यक्ष बघेल सिंह बाहिया की अध्यक्षता में निकाली गई। इस पैदल यात्रा में केन्द्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। वही यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस में जितने भी विरोधी पक्ष है वह देश में अराजकता फैलाकर देश की तरक्की में रूकावट डालना चाहते हैं क्योंकि इनको तरक्की करता हुआ भारत पसंद नहीं है ।

Punjab Politics

उन्होंने कहा देश के संविधान की कॉपी कांग्रेस के दिल में नहीं सिर्फ हाथ में है,क्योंकि जब वह देश पर राज कर रहे थे संविधान को रोकने और सर्व उच्च न्यायालय के फैसलों को न मानने का काम कांग्रेस ने किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी की बात करती है लेकिन यह भूल गए कि जब यूपी और बिहार में चुनाव होते थे तब मतदाता पेटिया ही लूट ली जाती थी और वोटरों पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी जाती थी। तब कांग्रेस व उसकी सहयोगिया पार्टिया सुबह-सुबह मतदाताओं को बोल देती थी कि तुम्हारी वोट पड़ चुकी है। लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हर राज्य में पूरी निपक्षता से चुनाव हो रहे हैं लेकिन अभी तक किसी राज्यों में पुन:मतदान नहीं हुआ।

वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब को किसी की नजर लग चुकी है,कांग्रेस ने जहां देश को बर्बाद किया वहीं पंजाब में भी लोगों को नशे में लगाकर पंजाब को बर्बाद किया है और रहती कसर अब आम आदमी पार्टी ने निकाल दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे का बहुत बुरा हाल है। आज पंजाब के लोग डर के माहौल में जी रहे हैं। पंजाब को अगर डर के माहौल और नशे से निकाल सकता है तो वह सिर्फ भाजपा ही निकाल सकती है।

इस मौके पर पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पंजाब की वर्तमान सरकार के शासन में जिस तरह से पूरे पंजाब में अराजकता का वातावरण बना हुआ है वह बहुत ही उच्च स्तर पर पंहुच गया है। नशों के अवैध कारोबार तथा हत्याओं के चलते पंजाब इस समय देश का सबसे अराजकता वाला राज्य बन चुका है। इस सरकार से मुक्ति पाने तथा कांग्रेस की देश विरोधी नीतियों पर रोक लगाने के लिए भाजपा अपनी बनती जिम्मेदारी निभाएगी।

उन्होने कहा कि संविधान की कापी हाथ में लेकर घूमने वाले कांग्रेसी नेताओं को इस बात का ज्ञान होना बहुत जरूरी है कि जितना कांग्रेस ने संविधान का अपमान किया है वह किसी अन्य राजनीतिक दल ने नही किया। कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ अदालतों के फैसले आने पर कांग्रेसी नेता खुलेआम अदालत के आदेश को न मानने की बातें करते रहे है। वही कांग्रेस अब संविधान हाथ में लेकर सविधान बचाओं का नाटक कर रही है।

इस मौके पर जिला प्रधान बघेल सिंह, पूर्व जिला प्रधान प्रदीप शर्मा, पूर्व जिला प्रधान शिव राजन, पूर्व जिला प्रधान राकेश ज्योति, वरिष्ठ भाजपा नेता रजिन्द्र बिटटा, पूर्व पार्षद विकास गुप्ता, मंडल प्रधान रिक्की मंहत, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश महाजन, रोहित महाजन मंडल प्रधान मंडी सहित अन्य नेता उपस्थित थे। यह लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ यात्रा पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर जहाज चौक,पुलिस लाईन रोड़ होते हुए हनुमान चौक पंहुची। वहां पर लोगों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!