आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, 7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 04 Nov, 2026 01:19 PM

income tax department job fraud case

गुरदासपुर सदर पुलिस ने करीब 9 नौजवानों को आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 8 लाख रुपये ठगने वाले 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर सदर पुलिस ने करीब 9 नौजवानों को आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 करोड़ 8 लाख रुपये ठगने वाले 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में ए.एस.आई. गगनदीप सिंह ने बताया कि अमरीक सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी हयात नगर, सदर पुलिस गुरदासपुर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके बेटे हरमनप्रीत सिंह और 8 अन्य नौजवानों से आयकर विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये प्रति नौजवान के हिसाब से कुल 1 करोड़ 8 लाख रुपये की ठगी की गई। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीएसपी सिटी गुरदासपुर द्वारा इस मामले की जांच के बाद सतनाम सिंह पुत्र करतार सिंह, पलदीप सिंह पुत्र सतनाम सिंह, नवनीत कौर पुत्री सतनाम सिंह निवासी गुणोपुर थाना भैणी मियां खान, कुलदीप राज पुत्र सोम राज निवासी हयातनगर, संदीप बंसल, नवल कुमार झा, श्रीकांत निवासी तिलक मार्ग नई दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!