मजीठिया vs संजय सिंह केस! मामले की सुनवाई 19 मई तक टली

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 May, 2026 05:08 PM

major twist in the majithia vs sanjay singh case

लुधियाना की अदालत में चल रहे बहुचर्चित मामले मजीठिया बनाम संजय सिंह में आज सुनवाई के दौरान जिरह (क्रॉस एग्ज़ामिनेशन) का दौर लगातार जारी है। अदालत में माहौल जहां एक ओर गंभीर बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर कानूनी बहस और तीखे सवाल-जवाब के चलते कार्यवाही...

लुधियाना  (गणेश/सचिन, मेहरा) : पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया द्वारा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई सोमवार को लुधियाना की अदालत में हुई। मामले की सुनवाई न्यायिक अधिकारी डेजी बांगड़ की अदालत में हुई, जहां आज संजय सिंह के वकीलों ने बिक्रमजीत सिंह मजीठिया से जिरह करते हुए विभिन्न सवाल पूछे।

करीब दो घंटे तक चली जिरह के दौरान मजीठिया से विस्तृत पूछताछ की गई और उनकी गवाही भी पूरी हो गई। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 मई के लिए निर्धारित कर दी।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में सांसद संजय सिंह की ओर से अपने बचाव में तीन गवाह अदालत में पेश किए जा चुके हैं, जिनसे मजीठिया पक्ष के वकीलों द्वारा जिरह भी पूरी की जा चुकी है। वहीं, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया भी अपने पक्ष को साबित करने के लिए अदालत में गवाह पेश कर चुके हैं। दोनों पक्षों की गवाहियां पूरी होने के बाद मामला अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अदालत ने इसे बहस के लिए रख लिया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर नशा तस्करी और अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद मजीठिया ने संजय सिंह के खिलाफ अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

सुनवाई के दौरान अदालत परिसर के बाहर बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही। वहीं, अकाली दल के वरिष्ठ नेता पी.एस. घुमन भी अदालत में मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!