पायल फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, 4 आरोपी दबोचे, ऑस्ट्रेलिया से चल रहा था गैंग!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Apr, 2026 08:22 PM

major revelation in  payal firing case  4 accused apprehended

पायल की अनाज मंडी में 14 अप्रैल की रात हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले में पुलिस जिला खन्ना ने एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए पूरे गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया की अगुवाई में चल रही “गैंगस्टरों पर वार” मुहिम...

पायल (विनायक): पायल की अनाज मंडी में 14 अप्रैल की रात हुई सनसनीखेज फायरिंग मामले में पुलिस जिला खन्ना ने एक बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए पूरे गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया की अगुवाई में चल रही “गैंगस्टरों पर वार” मुहिम के तहत पुलिस ने जबरन वसूली, धमकियां और फायरिंग जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल गिरोह के 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि इस वारदात के मास्टरमाइंड विदेश, खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया में बैठे हुए थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओमेश कुमार उर्फ सोनू कुमार उर्फ छागा पुत्र प्रेमपाल निवासी वार्ड नंबर 4, सूदावाल वाली कच्ची पही के पास डॉ. हरीश, साहनेवाल (जिला लुधियाना), गुरविंदर सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र हाकम सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर, गली नंबर एल-8, ललहेड़ी रोड, खन्ना, गौरव उर्फ गोला पुत्र अशोक कुमार निवासी गली नंबर 5, बैक साइड गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह, भुटानपुर (अमृतसर) तथा लक्ष पुत्र प्रेमपाल निवासी वार्ड नंबर 4, सूदावाल वाली कच्ची पही के पास डॉ. हरीश, साहनेवाल (जिला लुधियाना) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल की देर रात दो अज्ञात हमलावरों ने पायल अनाज मंडी में एक आढ़ती की दुकान को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस घटना से पूरी मंडी में दहशत फैल गई थी, हालांकि सौभाग्य से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि इस गिरोह के तार विदेश से जुड़े हुए हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह उर्फ शगन और जगप्रीत सिंह, जो इस समय ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं, इस साजिश के मुख्य सूत्रधार हैं। ये दोनों व्यक्ति स्थानीय साथियों के जरिए रेकी करवाते और पूरी जानकारी प्राप्त करते रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!