Ludhiana: IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो दबोचे

Edited By Vatika,Updated: 18 Apr, 2026 09:17 AM

ipl match fraud

आईपीएल के रोमांच के बीच सट्टेबाजी का काला खेल खेलने वालों पर थाना डिवीजन नंबर-

लुधियाना (राज): आईपीएल के रोमांच के बीच सट्टेबाजी का काला खेल खेलने वालों पर थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने तगड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो न केवल क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाता था, बल्कि भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खातों का इस्तेमाल हवाला की मोटी रकम को इधर-उधर करने के लिए भी करता था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान लुधियाना के ग्रेवाल कॉलोनी निवासी शुभम दीक्षित और न्यू करतार नगर निवासी विकास महिता के रूप में हुई है।

लोगों को पैसों का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक 
पुलिस को यह कामयाबी उस समय मिली जब गश्त के दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि शहर में कुछ लोग सक्रिय हैं जो आईपीएल की आड़ में लोगों को ठग रहे हैं। ये आरोपी मासूम लोगों को पैसों का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उन खातों में हवाला के जरिए अवैध पैसा मंगाकर धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। इनके कब्जे से 1 लाख 10 हजार रुपये की नकदी और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 
हैरानी की बात यह है कि पुलिस की जांच में अब कई चौंकाने वाले सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितने बैंक खातों में हवाला की राशि ट्रांसफर की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में शहर के कई अन्य इलाकों में भी दबिश दी जाएगी और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य चेहरों को बेनकाब किया जाएगा। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि सट्टेबाजी और हवाला के इस बड़े नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!