बड़ी वारदात : जमीनी विवाद में महिला को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Jul, 2025 07:35 PM

major incident woman killed in land dispute

गांव फत्तूवाला में भूमि विवाद के चलते हुए झगड़े में एक महिला की हत्या कर दी गई जबकि दो महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। मृतका की पहचान 47 वर्षीय कश्मीरो बाई के रूप में हुई है।

फिरोजपुर  (मलहोत्रा)  : गांव फत्तूवाला में भूमि विवाद के चलते हुए झगड़े में एक महिला की हत्या कर दी गई जबकि दो महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। मृतका की पहचान 47 वर्षीय कश्मीरो बाई के रूप में हुई है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स ने तुरंत वहां पहुँच शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि गांव के दो परिवारों में साढ़े चार एकड़ भूमि पर मलकीयत को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में वीरवार सुबह 9:30 बजे एक पक्ष के कुछ लोग व्यक्ति तेजधार हथियार लेकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए, उस समय घर में सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं। कश्मीरो बाई एवं परिवार की अन्य महिलाओं निक्को और सतविन्द्र ने उसका विरोध जताया तो आरोपी ने तेजधार हथियार से प्रहार कर कश्मीरो बाई की हत्या कर दी जबकि अन्य दोनों घायल हो गईं। 

एसएसपी ने बताया कि म़ृतका के बेटे पप्पू के बयानों के आधार पर तीन आरोपियों जस्सा, सत्ता, गुज्जर के खिलाफ बायनेम एवं इनके अज्ञात साथियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कत्ल को अंजाम देने वालों को बखशा नहीं जाएगा और वह जल्द सलाखों के पीछे होंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!