जलालाबाद: दो पक्षों के विवाद में बरसे ईंट-पत्थर, दहशत का माहौल ‌

Edited By Kalash,Updated: 13 Apr, 2026 03:40 PM

two groups clash

लोगों ने कमरों में छुपकर अपनी व बच्चों की जान बचाई।

अबोहर (सुनील भारद्वाज): गत रात्रि स्थानीय मोहल्ला आर्य नगरी गली नंबर 9 में लोग उस समय घबरा गये जब अचानक उनके घरों पर ईंट पत्थर बरसने लगे, लोगों ने कमरों में छुपकर अपनी व बच्चों की जान बचाई। गत रात करीब 10 से 11 बजे के बीच यहां दो पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस पत्थराव में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार यहां के निवासियों महावीर, सन्नी व सुशील ने बताया कि पिछले लंबे समय से यहां पर रहने वाले दो गुटों में आपसी विवाद चल रहा है जिनमे अक्सर लडाई झगडा चलता रहता है। वे ना दिन देखते हैं और ना रात देखते हैं कभी भी एक दूसरे पर हमला कर देते हैं

सन्नी ने बताया कि वह कबाड का काम करता है गत रात करीब 11 बजे परिवार सहित बैठकर खाना खा रहा था कि अचानक गली में इंट पत्थर बरसने लगे कुछ ईंटों उनके मकान में और छत पर भी आई। जिस पर उन्होंने अपने बच्चों को कमरों में ले जाकर उनकी जान बचाई। इस पत्थराव के कारण गली में खडा उसका टैम्पू बुरी तरह से टूट गया, जिससे हजारों रुपए का नुकसान हो गया।

इसके अलावा घरों में लगी वाशवेशन, शीशे, छत पर लगे दरवाजे आदि भी टूट गये, मोहल्ले के अनेक घरो को नुकसान पहुचा। लोगो ने 112 पुलिस लाईन को सूचना दी। जब पुलिस आई तो हमलावर वहां से भाग गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से हमलावर लोगों पर कार्रवाई करने और उनके हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!