लुधियाना रेलवे स्टेशन पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Edited By Kalash,Updated: 12 Apr, 2026 02:00 PM

ludhiana railway station high voltage drama

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला

लुधियाना (राज): रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब यात्रियों ने एक शातिर जेबकतरे को रंगे हाथों दबोच लिया। फिर मौके पर ही उसकी जमकर धुनाई कर डाली। ये वारदात करीब दो दिन पहले की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। 

घटनाक्रम के अनुसार, प्लेटफार्म पर खड़े एक यात्री की जेब कटते ही उसे फौरन अहसास हो गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही भीड़ के बीच से एक युवक ने दौड़ लगा दी, लेकिन यात्रियों ने पीछा कर उसे धर दबोचा। शातिर चोर ने चोरी किए हुए पैसे तुरंत ट्रेन के नीचे ट्रैक पर फेंक दिए ताकि उसके पास से कुछ बरामद न हो सके। जब भीड़ ने उसकी धुनाई शुरू की, तो आरोपी हाथ-पैर जोड़कर चोट लगने का नाटक करने लगा। लेकिन गुस्से में आए यात्रियों ने उसकी एक न सुनी और जमकर 'खातिरदारी' की। 

वहीं, एसएचओ जतिंदर सिंह ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिलहाल पिछले दो दिनों में चोर पकड़े जाने की कोई लिखित शिकायत उनके पास नहीं आई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर मामले को वेरीफाई किया जा रहा है और वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान की कोशिश की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि लुधियाना स्टेशन से लेकर ढंडारी स्टेशन तक का ट्रैक बदमाशों के लिए सॉफ्ट टारगेट बन गया है और GRP की गश्त न के बराबर होने के कारण जेबकतरों के हौसले बुलंद हैं। यात्रियों ने मांग की है कि स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि मुसाफिर बेखौफ होकर सफर कर सकें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!