Ludhiana : महिला के साथ Gangrape मामले में नया मोड़, 3 नहीं इतने लोगों ने किया था गैंगरेप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Oct, 2024 11:15 PM

ludhiana new twist in the case of gangrape of a woman

घर से दुकान तक सामान लेने गई मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला से 3 नहीं बल्कि 7 लोगों ने गैंगरेप किया था जिसमें से पुलिस ने 2 और आरोपियों को काबू कर लिया है। अब पकड़े गए आरोपी रोहित और मनी हैं।

लुधियाना (राज): घर से दुकान तक सामान लेने गई मंदबुद्धि महिला से गैंगरेप में बड़ा खुलासा हुआ है। महिला से 3 नहीं बल्कि 7 लोगों ने गैंगरेप किया था जिसमें से पुलिस ने 2 और आरोपियों को काबू कर लिया है। अब पकड़े गए आरोपी रोहित और मनी हैं। इसके अलावा पाला और एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है जबकि इससे पहले पुलिस ने सौरभ उर्फ सोनू, सुनील शुक्ला और दमन को काबू कर चुकी है जोकि 3 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे थे जिन्हें कल दोबारा पेश किया जाएगा।

इंस्पैक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला घर से दुकान तक कुछ सामान लेने गई थी लेकिन वह मानसिक तौर पर कमजोर थी, इसलिए दुकान से वापस आते समय घर की गली भूल गई थी जोकि घर ढूंढते हुए चीमा चौक तक पहुंच गई जहां उसे उक्त आरोपी मिले और उसे घर तक छोड़ऩे का झांसा दिया।

इसके बाद अपने साथ सूफियां चौक के नजदीक स्थित स्काई होटल में ले गए थे जहां आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला को जबरन शराब पिलाई फिर उसके साथ गैंगरेप किया। कुल 7 आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया था। आरोपियों ने 2 दिन तक महिला को होटल में बंधक बनाकर रखा था। 2 दिन बाद आरोपियों ने महिला को फिर से चीमा चौक छोड़ दिया और फरार हो गए थे। अब पुलिस ने सातों आरोपियों को केस में नामजद कर 5 आरोपियों को पकड़ लिया है। सबसे पहले पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा था, अब 2 ओर पकड़े गए हैं। बाकी फरार चल रहे 2 आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

होटल वालों को भी पुलिस ने जांच में किया शामिल

महिला के साथ गैंगरेप सूफियां चौक के नजदीक स्थित स्काई होटल में हुआ था। महिला को 2 दिन तक होटल के कमरे में बंधक भी बनाकर रखा गया था। ऐसे में होटल वालों ने कैसे महिला सहित इतने लोगों को होटल के कमरे में रुकने दिया और उन आरोपियों के प्रूफ लिए थे या नहीं, अभी पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। इसलिए पुलिस ने रेप केस में होटल वालों को भी जांच में शामिल कर लिया है। पुलिस ने जिस कमरे में घटना हुई थी, उसे भी सील कर दिया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!