पठानकोट में पटरी से उतरी लोहित एक्सप्रेस,बड़ा हादसा टला

Edited By swetha,Updated: 12 Feb, 2020 12:54 PM

lohit express derailed big accident averted

पठानकोट कैंट स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

पठानकोटः पठानकोट कैंट स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी-जम्मू 15651 लोहित एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

PunjabKesari

इस घटना से ट्रेन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। ट्रेन बेपटरी होने के कारण एक तरफ झुक गई।

PunjabKesari

इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रेन को दोबारा पटरी पर पहुंचाया। घटना बुधवार सुबह 10.36 बजे की है। ट्रेन पठानकोट से होते हुए जम्मूतवी की तरफ जा रही थी। हालांकि ट्रेन की स्पीड कम थी लेकिन फिर भी कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।  

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!