Punjab में लिखे खालिस्तानी नारे, पन्नू ने दी CM Mann और Ravneet Bittu को धमकी

Edited By Kamini,Updated: 29 Aug, 2024 04:19 PM

khalistani slogans written in punjab pannu threatens cm mann and ravneet bittu

पंजाब में एक बार फिर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दोराहा में खालिस्तान जिंदाबाद और सिख फॉर जस्टिस के नारे लिखे गए है।

दोराहा (विनायक) :पंजाब में एक बार फिर खालिस्तान के नारे लिखे गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दोराहा में खालिस्तान जिंदाबाद और सिख फॉर जस्टिस के नारे लिखे गए है। इस बार ये नारे दोराहा में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के अलावा पूर्व सीएम बेअंत सिंह के बुत पर भी यह नारे लिखे गए हैं। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें : सिमरनजीत सिंह मान के बिगड़े बोल... Kangana Ranaut पर दिया विवादित बयान

सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी भी ली है। इसमें पन्नू पंजाब के मौजूदा सीएम भगवंत मान सहित पूर्व सी.एम. के पोते व बीजेपी के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को धमकियां भी दी है। इस दौरान रवनीत बिट्टू के खिलाफ पन्नू ने आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग किया गया है। पन्नू ने वीडियो में दोराहा में लिखे गए स्लोगन की फोटो भी है,  जिससे साफ होता है कि पन्नू के स्लीपर सेल एक्टिव हैं। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: पंजाब में बच्चों से भरी School Bus पलटी, मची चीख-पुकार

गौरतलब है कि 31 अगस्त को बेअंत सिंह की बरसी है। बेअंत सिंह का बुत दोराहा शहर के मुख्य चौक में लगा हुआ है। बेअंत सिंह का गांव कोटली भी दोराहा के नजदीक ही है। आपको बता दें कि 31 अगस्त 1995 को बेअंत सिंह को बम से उड़ाकर मर्डर किया गया था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। लिखे गए नारों को मिटा दिया गया है और सीनियर अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए है और सभी मुख्य सड़कों पर पुलिस बल तैनात किए गए है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!