पंजाब के कबड्डी कोच पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में लोग

Edited By Vatika,Updated: 04 Jan, 2023 12:42 PM

kabaddi coach gurpreet singh shot dead

फाइनेंस कारोबार से जुड़े होने के कारण उसके पास अच्छी खासी नकदी थी

मोगा(गोपी राऊके): मोगा के एक कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंदरू (43) की फिलीपींस की राजधानी मनीला में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।  

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह कई वर्ष पहले अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए  मनीला गया था, जहां वह नौजवानों को कोचिंग देता था। गांववासियों ने बताया कि काम से वापस आने पर अज्ञात लोगों ने गोलियां मारकर उसकी रास्ते में हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि गुरप्रीत सिंह की हत्या लूट के इरादे से की गई है, क्योंकि फाइनेंस कारोबार से जुड़े होने के कारण उसके पास अच्छी खासी नकदी थी। वहीं मौत की खबर के बाद उसके गांव में मातम छा गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!