जालंधर में उधार न देने पर भड़के युवक, दुकान पर किया हमला

Edited By Kalash,Updated: 30 Dec, 2025 03:56 PM

jalandhar youth attack on shop

जालंधर में दुकान पर युवकों द्वारा हमला करने की खबर सामने आई है।

जालंधर : जालंधर में दुकान पर युवकों द्वारा हमला करने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बूटा पिंड इलाके में गत मंगलवाल हथियारों से लैस 4–5 युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ की। इस दौरान दुकानदार और महिला ने भाग कर अपनी जान बचाई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई।

पीड़ित का कहना है कि हमलावर उधार की सिगरेट मांग रहे थे पर जब उन्होंने इनकार किया तो गुस्से में आए युवकों ने दुकान पर हमला कर दिया। इससे इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि उनका काफी नुकसान हुआ है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!