Jalandhar में शादी के नाम पर लड़की से शर्मनाक खेल, किया Pregnant और फिर...

Edited By Vatika,Updated: 13 Nov, 2025 02:28 PM

jalandhar rape case

जालंधर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवती ने युवक पर शादी

पंजाब डेस्कः जालंधर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत खुद युवती द्वारा  पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर को दी गई।

पीड़िता ने बताया कि युवक ने पहले मंदिर में उससे मुलाकात की, फिर धीरे-धीरे दोस्ती हुई और करीब डेढ़ साल तक दोनों की बातचीत चली। शिकायत के अनुसार, युवक ने उसे अपने घर बुलाया और अपनी मां से मिलवाया। युवक की मां ने शगुन के रूप में पीड़िता को 1000 रुपए भी दिए।  इसके बाद युवक और उसका परिवार लड़की के घर आए और शादी की बात की। पहले परिजनों ने कहा कि शादी एक साल बाद होगी, लेकिन थोड़ी देर बाद परिवार फिर आया और लड़की को अपने साथ ले गया। रास्ते में युवक ने कहा कि उन्होंने किराए पर एक कमरा लिया है और कुछ दिन वहीं रहेंगे।

 पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीनों तक गलत काम किया। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई, और बाद में लड़के की मां ने उसे दवा देकर गर्भपात करवा दिया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!