Edited By Kamini,Updated: 22 Dec, 2025 07:28 PM

जालंधर में इस समय की बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर: जालंधर में इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार धोगड़ी रोड पर स्थित मैक च्वाइस टूल फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान 9 गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
बताया जा रहा है कि, मैक च्वाइस टूल फैक्टरी में अचानक चाबियों से भरा एक बड़ा कैंटर अचानक गिर गया। इस दौरान उसकी चपेट में आने से 2 की मौके पर ही मौत हो गई और 9 गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक महिला की पहचान सिम्मी के रूप में है, जोकि करीब 10 दिन पहले ही इस फैक्ट्री में काम करने के लिए लगी थी। जानकारी के मुताबिक, महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका है और उसके 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस हादसे के बाद घायल और मृतक लोगों के परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है। घायल लोगों में से 2 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here