Indian Railway Fare Hike: आज से रेल सफर हुआ महंगा, 215 किमी से अधिक दूरी पर बढ़ा किराया

Edited By Vatika,Updated: 26 Dec, 2025 08:43 AM

indian railway fare hike

रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आज से झटका लगा है। गु

पंजाब डेस्कः रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आज से झटका लगा है। गुरुवार देर रात 12 बजे के बाद रेलवे किरायों में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। नई दरों के अनुसार 215 किलोमीटर से अधिक दूरी का सफर अब प्रति किलोमीटर 1 से 2 पैसे महंगा हो गया है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, किरायों में की गई इस बढ़ोतरी से रेलवे को सालाना करीब 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आमदनी होने का अनुमान है। हालांकि राहत की बात यह है कि किराये के अलावा अन्य सभी शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारतीय रेलवे के यात्री विपणन (समन्वय) प्रभाग के निदेशक प्रवीण कुमार द्वारा इस संबंध में रेलवे के सभी जोनों को परिपत्र जारी कर दिए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संशोधित किराए वस्तु एवं सेवा कर (GST) से जुड़े पहले से जारी निर्देशों के अनुसार ही प्रभावी होंगे। किराया बढ़ने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!