महंगी ईंटों ने बढ़ाई टेंशन, पंजाब में घर बनाना हुआ मुश्किल, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Vatika,Updated: 09 Apr, 2026 05:00 PM

brick prices skyrocket common man s dream of building

पिछले साल पंजाब के माझा क्षेत्र में आई भयानक बाढ़ के कारण वहां के ईंट भट्ठे बुरी..

पंजाब डेस्क: पिछले साल पंजाब के माझा क्षेत्र में आई भयानक बाढ़ के कारण वहां के ईंट भट्ठे बुरी तरह प्रभावित हुए थे। इसका फायदा मालवा क्षेत्र के भट्ठा मालिकों को मिला, जहां ईंटों की मांग बढ़ने और उत्पादन कम होने के कारण ईंटों के दाम 6 हजार रुपये प्रति हजार से बढ़कर 8 हजार रुपये तक पहुंच गए।

लोगों का यह सपना आगे भी पूरा होना मुश्किल
इस बढ़ोतरी से घर बनाने का सपना देख रहे लोगों को बड़ा झटका लगा और कई लोगों के सपने अधूरे रह गए। अब खराब मौसम के चलते ऐसा लगता है कि लोगों का यह सपना आगे भी पूरा होना मुश्किल हो सकता है। जो लोग ईंटों के सस्ते होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, उनकी उम्मीदों पर मौसम ने पानी फेर दिया है। अगर गांव भलूर की बात करें तो यहां करीब 6 ईंटों वाले भट्ठे हैं, जहां लाखों की संख्या में कच्ची ईंटें सूखने के लिए पड़ी थीं। लेकिन हाल ही में आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जहां किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया, वहीं भट्ठा मालिकों को भी बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है।

राज्य के कई इलाकों में ईंटों के दाम अब 9,000 से 9,500 रुपये प्रति हजार तक पहुंच चुके हैं। भट्ठों पर पड़ी लाखों कच्ची ईंटें बारिश के कारण गारे में तब्दील हो गई हैं, जिससे भट्ठा मालिकों को भारी नुकसान हुआ है। अब उन्हें दोबारा ईंटें तैयार करनी पड़ेंगी, जिससे मजदूरी का खर्च भी बढ़ेगा। इसके अलावा कोयले की बढ़ती कीमत और मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण डीजल के महंगे होने की आशंका भी जताई जा रही है। इन सभी कारणों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। इससे ईंटों के दाम और बढ़ सकते हैं, जिससे घर बनाना और मुश्किल हो जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!