जालंधर पुलिस की कार्रवाई, दो युवक एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma,Updated: 08 Jan, 2026 09:43 PM

jalandhar police take action two youths arrested under ndps act

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

जालंधर (कुंदन, पंकज): जालंधर पुलिस ने धनकिया मोहल्ले में वीरवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी पहले से ही नशे की तस्करी और अवैध पदार्थों के कारोबार में संलिप्त बताए जा रहे हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से संदिग्ध सामग्री भी बरामद की, जिसकी जांच जारी है।

जालंधर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना और मोहल्ले को सुरक्षित बनाना है। मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा तेज़ी से की जा रही है और जल्द ही अन्य अहम खुलासे भी होने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!