जालंधर से लापता लड़कियों के मामले में बड़ी खबर, इस राज्य में छिपा बैठा है आरोपी

Edited By Kalash,Updated: 26 Nov, 2025 11:31 AM

jalandhar missing girls update

नॉर्थ हलके से एक ही स्कूल की गायब हुईं 2 नाबालिग सहेलियों के मामले में थाना नम्बर 8 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है।

जालंधर (वरुण): नॉर्थ हलके से एक ही स्कूल की गायब हुईं 2 नाबालिग सहेलियों के मामले में थाना नम्बर 8 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि आरोपी जम्मू के आस-पास कहीं घूम रहे हैं।

पुलिस को दी गई शिकायत में लड़कियों के परिजनों ने बताया कि 20 नवम्बर को उनकी बेटियां घर से स्कूल के लिए निकली थीं लेकिन स्कूल नहीं पहुंचीं। दोपहर को जब वे घर नहीं लौटीं तो उन्होंने अपने स्तर पर पता किया कि दादा कालोनी और शहीद भगत सिंह कालोनी की रहने वाली दोनों सहेलियां ही गायब थीं और उनको आखिरी बार भी एक साथ देखा गया था।

परिजनों ने इस संबंधी थाना नम्बर एक की पुलिस को शिकायत दी थी और आरोप लगाया था कि 2 मुस्लिम लड़के उनकी बेटियों को बहला-फुसला कर साथ ले गए हैं। कोई कार्रवाई न होने पर भाजपा के सीनियर नेता के.डी. भंडारी थाना नम्बर एक पहुंचे और सी.पी. को भी इस मामले से अवगत करवाया। बाद में पता लगा कि लड़कियां स्कूल के पास से गायब हुई हैं जो थाना नम्बर 8 के अधीन आता है।

सी.पी. ने तुरंत एक्शन लेने के आदेश दिए थे जिसके बाद थाना नम्बर 8 की पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच में पता लगा कि आरोपी लड़कियों को साथ ले कर जम्मू के आस-पास घूम रहे हैं। पुलिस उनकी सही लोकेशन पता करवा रही है जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी। उधर के.डी. भंडारी ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द नाबालिग बच्चियों को सही-सलामत बरामद करके उनके परिजनों के हवाले करे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!