Edited By Vaneet,Updated: 22 Jun, 2020 06:30 PM

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर दौरान जालंधर में आज कुल 44 नए केस आए हैं। ...
जालंधर: कोरोना वायरस के बढ़ते कहर दौरान जालंधर में आज कुल 44 नए केस आए हैं। इन 44 मामलों में कांग्रेसी महिला काउंसलर कमलेश ग्रोवर का पुत्र भी शामिल है। मिली जानकारी मुताबिक शहनाई पैलेस के नजदीक पड़ते तेज मोहन नगर के रहने वाले अनमोल ग्रोवर की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। महिला काउंसलर के पुत्र की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद सेहत विभाग और इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। बता दें कि अनमोल ग्रोवर काफी देर से लोगों के संपर्क में थे। वार्ड के काम के लिए लोग काउंसलर के तौर पर अनमोल के पास से ही काम करवाने के लिए आते थे।
सुशील रिंकू के भी करीबी हैं अनमोल ग्रोवर
कांग्रेसी नेता अनमोल ग्रोवर वेस्ट हलके के विधायक सुशील रिंकू के भी करीबी माने जाते हैं। हाल ही अनमोल सुशील रिंकू का जन्म दिन मनाते हुए भी नजर आए थे, जहां उन्होंने रिंकू के साथ
केक भी कटवाया था। सेहत विभाग के लिए अनमोल किन-किन लोगों के संपर्क में आया है, उनकी तलाश करना एक बड़ी चुनौती होगी।