Jalandhar में दर्दनाक हादसा! रेलवे पुल से मोटरसाइकिल समेत नीचे गिरे 2 युवक

Edited By Vatika,Updated: 15 Jul, 2026 04:36 PM

jalandhar accident

फिल्लौर में रेलवे फाटक के पास बने रेलवे पुल पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।

जालंधर(सोनू): फिल्लौर में रेलवे फाटक के पास बने रेलवे पुल पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुल से बाइक समेत गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार होकर जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर एक पंचर टिपर सड़क किनारे खड़ा था। पुल के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिससे दोनों युवक बाइक सहित पुल से नीचे जा गिरे। हादसे को देख टिपर चालक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचाया गया। 

रेलवे पुलिस को भी दी गई सूचना 
घटना के दौरान लोगों ने एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई। थाना फिल्लौर के एएसआई उमेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मामले की सूचना रेलवे पुलिस को भी दे दी गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!