हाईवे पर भीषण हादसा! 2 कबड्डी खिलाड़ियों की दर्दनाक मौ;त, एक ने 10 दिन बाद जाना था UK

Edited By Urmila,Updated: 11 Jul, 2026 11:15 AM

jalandhar moga national highway accident

जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर गांव लदड़ा अड्डे के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जालंधर (सुनील महाजन) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर गांव लदड़ा अड्डे के पास  एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक कबड्डी खिलाड़ी और आपस में अच्छे दोस्त थे।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक मलसियां से नकोदर की ओर बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर एक पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क पर चढ़ गई। पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 16 वर्षीय हरजोत सिंह और 23 वर्षीय गुरदीप सिंह उर्फ दीपा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय हरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही थाना सदर नकोदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हरजोत 12वीं कक्षा का छात्र था, जबकि गुरदीप का यूके का वीजा मंजूर हो चुका था और वह करीब 10 दिन बाद विदेश जाने वाला था। घायल हरदीप सिंह को पहले नकोदर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जालंधर रेफर कर दिया गया। उसका इलाज जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!