पंजाब में तूफान के साथ होगी बारिश, शाम 7 बजे तक...

Edited By Vatika,Updated: 13 Jun, 2025 11:41 AM

it will rain with storm in punjab till 7 pm

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

चंडीगढ़: पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हालात ऐसे बन चुके हैं कि सुबह 8 बजे से ही सूरज अपनी तपिश दिखाना शुरू कर देता है और शाम 7 बजे तक तेज धूप लोगों का जीना मुश्किल बना देती है।

दूसरी ओर, मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। विभाग ने आज भी हीटवेव (लू) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ आज से सक्रिय हो रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में मौसम पर पड़ेगा। हालांकि, पिछले 24 घंटों में पंजाब के तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह सामान्य से अभी भी 4.9 डिग्री अधिक है। बठिंडा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के चलते बिजली की मांग में भी भारी इजाफा हुआ है। राज्य में 16300 मेगावाट बिजली की मांग दर्ज की गई, जबकि बुधवार को यह आंकड़ा 16836 मेगावाट तक पहुंच गया था, जो अब तक का सबसे अधिक है।

कल से तूफ़ान की भी संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 जून को कुछ स्थानों पर लू (गर्मी की लहर) और हल्की बारिश की संभावना है। 18 जून तक विभिन्न इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। इसके बाद बारिश होने की संभावना है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!