Edited By Urmila,Updated: 20 Mar, 2026 12:31 PM

पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान जिला फरीदकोट की जैतो मंडी में स्थित वेयरहाउस में तैनात वेयरहाऊस इंस्पैक्टर गिरफ्तार किया है।
जालंधर/चंडीगढ़ (धवन): पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान जिला फरीदकोट की जैतो मंडी में स्थित वेयरहाउस में तैनात वेयरहाऊस इंस्पैक्टर नरेश कुमार गोयल को 18,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलैंस ब्यूरो के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव घणिया, जिला फरीदकोट के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता आढ़तिया के रूप में काम करता है और आरोपी वेयरहाऊस इंस्पैक्टर नरेश कुमार गोयल आढ़तियों से फसल की खरीद करता है। आरोपी वेयरहाऊस इंस्पैक्टर ने शिकायतकर्ता से 18,500 रुपए की रिश्वत मांगी और कहा कि यदि शिकायतकर्ता उसे रिश्वत नहीं देगा तो वह उसकी आने वाली गेहूं की फसल को मंडी से नहीं उठने देगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here