Edited By Kamini,Updated: 14 Jun, 2022 05:26 PM

जीरा के हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। आए दिन लूट और फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला ..........
जीरा (सतीश विज) : जीरा के हालात दिन-ब-दिन खराब होते जा रहे हैं। आए दिन लूट और फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला जीरा के मोहल्ला मल्लियां में सामने आया है। बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की है। इस दौरान मनदीप सिंह नाम का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जीरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी देते हुए घायल मनदीप सिंह की पत्नी ने बताया कि बीती रात 3 अज्ञात व्यक्ति जिनके मुंह ढके हुए थे उनके घर में घुसे और प्रवेश करते ही उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने उसके पति को पीटना शुरू कर दिया। यह देख परिजन चिल्लाने लगे और हमलावर मौके से फरार हो गए। उसने कहा कि उसका पति हमलावरों को जानता और पहचानता है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मामले की सूचना पुलिस को बीती रात 11 बजे दी गई लेकिन रात हो जाने के बाद भी पुलिस घटना की जानकारी लेने नहीं पहुंची।
डॉक्टर ने घायल मनदीप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसे करीब 3-4 गोलियां लगी हैं, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में जीरा के डी.एस.पी. संदीप सिंह मंड ने कहा कि उन्हें बीती रात सूचना मिली थी कि जीरा के मोहल्ला मल्लियां में फायरिंग हुई है। वह तुरन्त मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here