Edited By Tania pathak,Updated: 13 Oct, 2020 05:09 PM
केंद्र सरकार के काले कानूनों खिलाफ राज्य में किसानों का संघर्ष जोरों पर है। जहां किसानों की तरफ से रेलवे लाईनों पर...
पटियाला (परमीत): भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा ने रेल लाईनों से धरने उठाने का ऐलान किया है। किसान यूनियन के नेता जगतार सिंह ने मीडिया को बताया कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा के मैंबर अब रेल लाईनों से धरने उठाकर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के घरों के आगे धरने देंगे।
केंद्र सरकार के काले कानूनों खिलाफ राज्य में किसानों का संघर्ष जोरों पर है। जहां किसानों की तरफ से रेलवे लाईनों पर डेरे लगाऐ गए हैं, वही अब किसानों द्वारा टोल प्लाज़ा को घेरना भी शरू कर दिया गया है।